बेगुसराय, मार्च 27 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। रसीदपुर के समीप एनएच-28 पर गुरुवार की देर शाम कार की ठोकर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रसीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-8 निवासी मो. जफीर के 20 वर्षीय पुत्र मो. अरमान व मो. सहीम के पुत्र मो. हाशिम के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार दलसिंहसराय से बछवाड़ा की ओर जा रहा था। इसी बीच बछवाड़ा से दलसिंहसराय की ओर जा रही कार ओवरटेकिंग के दौरान बाइक में ठोकर मार दी। घटना के बाद कर समेत चालक फरार हो गया। घायलों का उपचार दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...