आरा, अप्रैल 15 -- आरा। बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर पीरो थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर मोड़ स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार की सुबह अनियंत्रित कार ने बाइक में ठोकर मार दी। इसमें बाइक सवार जीजा-साला गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दोनों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में चौरी थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी विमल राम के 30 वर्षीय पुत्र विंध्याचल राम और चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव निवासी राम भजन रजवार के 32 वर्षीय पुत्र हरेराम रजवार शामिल हैं। हरेराम रजवार ने बताया कि वह अपने जीजा विंध्याचल राम के साथ बाइक से उनकी आंख दिखवाने रोहतास जिले के बिक्रमगंज स्थित प्राइवेट क्लीनिक गया था। आंख दिखाने के बाद दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। उसी दौरान इब्राहिमपुर मोड़ स्थित ओवरब्रिज पर पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस...