हाजीपुर, फरवरी 13 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। बाजार के गांधी चौक पर गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक काफी तेज गति से समस्तीपुर की ओर से आ रही सीएनजी पंच कार अनियंत्रित होकर दो बाइक एवं बाइक सवार को जबरदस्त ठोकर मार दिया। जिससे दोनों बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं दोनों बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया है की ठोकर मारने के बाद कार चालक मौके का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा। जबकि कार का मालिक उसी में बैठा रह गया। गांधी चौक का मामला होने से वहां मौजूद नगर पंचायत के सुरक्षा गार्ड द्वारा वाहन को रोककर घटना की सूचना जंदाहा थाना को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा बाइक चालक दोनों जख्मी नगर पंचायत अरनिया निवासी सुरेश चौधरी के पुत्र रंजीत कुमार एवं थाना क्षेत्र के काला पहाड़ गांव निवासी खखर सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.