खगडि़या, मार्च 16 -- महेशखूंट, एक प्रतिनिधि महेशखूंट थाना क्षेत्र के पटेल हाईस्कूल के पास कार की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी एक बुजूर्ग महिला की रविवार की अहले सुबह मौत हो गई। मृतका की पहचान महेशखंूट थाना क्षेत्र के पछियारी टोल निवासी 68 वर्षीय धामी देवी के रूप में की गई है। इधर परिजनों ने बताया कि शनिवार की देर शाम एक अनियंत्रित कार के धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जख्मी अवस्था में उसे इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार के अहले सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने बताया कि महेशखूंट बाजार से कुछ समान खरीदारी करके वह अपने घर वापस आ रही थी। सड़क पार करने के दौरान कार ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.