पीलीभीत, मई 28 -- पीलीभीत। दोस्तों के साथ नहर पर नहाने जा रहे 12 वर्षीय साइकिल सवार किशोर को असम हाईवे पर कार ने टक्कर मार दी। हादसा में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के पकड़िया नौगवां निवासी 12 वर्षीय मोहित पुत्र झरगद गुरुवार सुबह अपने दोस्तों के साथ थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम खाग सराय में स्थित नहर में नहाने जा रहा था। उसके दोस्त बाइक से चले गए थे जबकि वह साइकिल से जा रहा था। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से 12 वर्षीय साइकिल सवार की मौत, कोहराम रास्ते में इगरा मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार करने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना करने के बाद कर चालक कार समेत मौके से...