लखनऊ, मार्च 15 -- सरोजनीनगर थानाक्षेत्र में रविवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक और किशोर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सरोजनीनगर सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने गंभीर बताते हुए लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया। लोकबंधु अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत खराब देखते हुए ट्रामा सेंटर भेजा दिया। रास्ते में किशोर ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से बिहार निवासी विनीत (22) सरोजनीनगर थानाक्षेत्र की नई बस्ती कॉलोनी में रहता था, जबकि सोनू (16) सुभाष नगर का रहने वाला था। दोनों यहां रहकर मुर्गी दाना बनाने वाली एक कंपनी में काम करते थे। रविवार शाम दोनों एक ही बाइक से रिंग रोड की सर्विस रोड से नटकुर की ओर से कानपुर रोड जा रहे थे। तभी कानपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.