कानपुर, मई 7 -- कानपुर देहात, संवाददाता। डेरापुर थाना क्षेत्र के बिहार घाट के निकट बनी कचरा फैक्ट्री में काम की तलाश में आये राजपुर कस्बे के एक युवक की हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि उसके साथ आया युवक मामूली रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। राजपुर कस्बे के कन्हैया नगर का रहने वाला बत्तीस साल का कामिल अली अपने साथी आजम के साथ बाइक से डेरापुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर बिहार घाट पर बनी कचरा निस्तारण फैक्ट्रियों में काम की तलाश में आया था। हाईवे के दूसरी ओर बाइक खड़ी करके दोनो युवक काम का पता करके वहां से लौट रहे थे। अचानक कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार की चपेट में आने से कामिल बुरी तरह घायल हो गया। वहां काम कर रहे श्रमिक उसे किसी तरह मेडिकल कालेज लाये जहां ड...