कन्नौज, दिसम्बर 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे युवक को कार सवार ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। सौरिख थाना क्षेत्र के गांव नगला दड़ुअन गांव निवासी बृजनंदन 40वर्षीय पुत्र आछेलाल सोमवार को लगभग 12 बजे खेतों की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने सड़क पार करनी चाही तभी तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बृजनंदन की हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज तिर्वा र...