बुलंदशहर, अप्रैल 4 -- कोतवाली नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यमुनापुरम कॉलोनी निवासी निखिल चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता रॉबिन चौधरी अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से सुशीला विहार सेकेंड की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे बम्बे की पटरी स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज गति से आ रही कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रॉबिन चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर फोर्टिस अस्पताल, नोएडा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...