गाज़ियाबाद, मई 3 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर क्षेत्र में डायमंड फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके पैर की दो हड्डियां टूट गईं। बीते 30 अप्रैल को हुई इस घटना के संबंध में घायल के परिजन ने तीन मई को कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई है।दौलतपुरा भाटिया मोड़ निवासी आकांशू रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई हिमांशु रावत बीते 30 अप्रैल को स्कूटी पर आरटीओ ऑफिस से पांडव नगर की ओर जा रहा था। यह भी पढ़ें- सुपौल में रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत, किशोर गंभीर जैसे ही वह डायमंड फ्लाईओवर के पास यू-टर्न पर पहुंचा, तभी एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इ...