संभल, अप्रैल 9 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार अधेड़ की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। कस्बा नरौली के मोहल्ला तेलीवाला कुआं निवासी सुलेमान (53) पुत्र नवीजान सुबह करीब 10:30 बजे स्कूटी से चन्दौसी जा रहे थे। जैसे ही वह संभल-चन्दौसी रोड पर बेरिया वाली जारत के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरौली ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें चन्दौसी के एक निजी अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.