कार की टक्कर से सुल्तानपुर निवासी बुलेट सवार दंपति की मौत
जौनपुर, अगस्त 24 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के कलिंजरा मोड़ स्थित फोरलेन हाईवे पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से सुल्तानपुर जिले के निवासी बुलेट सवार दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी 40 वर्षीय रमेश गौतम अपनी पत्नी रीता देवी को बुलेट पर बैठाकर सिकरारा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही कलिंजरा मोड़ के पास पहुंचे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रीता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल रमेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतक पांच भाईयों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.