बलिया, जून 5 -- नगरा (बलिया)। नगरा-बेल्थरारोड मार्ग के कोठिया चट्टी के पास गुरुवार की रात कार की चपेट में आने से 65 वर्षीय साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस से उन्हें पीएचसी पहुंचाया, जहां, डॉक्टरों ने इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें मऊ स्थित निजी अस्पताल में ले गए। कोठियां गांव निवासी हरिहर प्रसाद साइकिल से नगरा से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच बेल्थरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना देकर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे के बाद वाहन लेकर भाग रहे चालक का कुछ लोगों ने पीछा करते हुए नगरा बाजार में पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...