आजमगढ़, मार्च 13 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर के पास शुक्रवार की सुबह कार की टक्कर से साइकिल सवार दूध विक्रेता की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। खबर पाकर पहुंची पहुंची पुलिस ने जांच की। देवगांव कोतवाली के रुद्रपुर निवासी 54 वर्षीय रामनारायन यादव दूध बेचते थे। शुक्रवार सुबह गांव के दूसरे पुरवा मुसऊपुर से पशुपालक के यहां से दूध लेकर साइकिल से अपने घर की तरफ जा रहे थे। गांव के पास पहुंचने पर सड़क पार करते समय आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर पीछे से कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई, कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। परिजन घायल को लेकर लालगंज अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके दो बेटे और दो बेटिय...