आजमगढ़, मई 11 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद के पास सोमवार की सुबह कार की टक्कर से साइकिल सवार टेलर की मौत हो गई। दुर्घटना के समय टेलर दुकान जा रहा था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार और चालक को पकड़ लिया। कार पर भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी लिखा हुआ है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ निवासी 50 वर्षीय दलसिंगार राम सोमवार सुबह करीब 8 बजे साइकिल से गोसाई की बाजार स्थित अपनी सिलाई की दुकान पर जा रहे थे। रोहुआ मुस्तफाबाद में पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान कार ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, कुछ ही देर में मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुल...