छपरा, जनवरी 29 -- तरैया । थाना क्षेत्र के छपिया पंचायत भवन के पास कार की टक्कर से साइकिल सवार एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के धामा परसा निवासी तनु कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार छात्रा मशरक से कोचिंग कर साइकिल से घर लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घायल छात्रा को रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीएचसी नगरा में 15 दिनों से रेबीज इंजेक्शन नहीं, मरीज परेशान नगरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में पिछले करीब पंद्रह दिनों से रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुत्ते या अन्य जानवरों के काटने के बाद इलाज के लिए आने वाले मरीजों को इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा ह...