कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत
बागपत, जून 27 -- बिनौली। अमीनगर सराय बिनौली मार्ग पर साइकिल से जा रहे किसान को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी मेरठ के एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बिनौली गांव निवासी 62 वर्षीय किसान जसबीर पुत्र दरियाव सुबह साढ़े सात बजे घर से साइकिल से खेत पर जा रहा था। बिनौली अमीनगर सराय मार्ग पर पीछे से तेज गति से आई कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद भाग रहे कार चालक को खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस को सौंप दिया। गंभीर घायल किसान को बिनौली सीएचसी पर ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। मेरठ के कैलाशी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान देर शाम किसान की मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में बीच का था। किसान की दो बेटी शादीशुदा हैं। जबकि एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.