मैनपुरी, अप्रैल 2 -- घिरोर मैनपुरी मार्ग पर ग्राम जरामई के निकट तेज रफ्तार कार में साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना बुधवार सुबह 9 बजे की है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम जरामई निवासी 50 वर्षीय कोतवाल सिंह पुत्र बाबूराम साइकिल से अपने खेतों पर गए थे। खेतों से वह साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। किसान की मौत की खबर मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि घ...