गंगापार, जून 23 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। हंडिया थाना क्षेत्र के बैरागिया नाला के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज चुंगी से सवारियां लेकर आ रहे ऑटो को पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। ऑटो पलटते ही उसमें सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए पलटे हुए ऑटो से घायलों को बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौ...