औरैया, मई 5 -- औरैया, संवाददाता। जेपी स्कूल के सामने नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में शिक्षक की मौत हो गई। सड़क पार कर रहे शिक्षक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह कई मीटर दूर उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र निवासी 43 वर्षीय कौशलेन्द्र कुमार दुबे पिछले लगभग एक वर्ष से औरैया के तिलकनगर में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहे थे। वह राज इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और रोजाना की तरह मंगलवार सुबह घर से कॉलेज के लिए निकले थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह कानपुर रोड स्थित जेपी स्कूल के सामने नेशनल हाईवे पार कर रहे थे, तभी कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.