आजमगढ़, मई 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के महुलिया के पास गुरुवार की शाम कार की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। बाइक सवार ईंट भट्टा मालिक घायल हो गया। घटना के बाद अनियंत्रित कार पोल से टकरा गई। कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।बिलियागंज थाना क्षेत्र के महुलिया गांव निवासी 60 वर्षीय रामजतन यादव शाम को कुर्थीपुर बाजार गए थे। पैदल घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक बाइक सवार ईंट भट्ठा मालिक 55 वर्षीय रामजनक को भी टक्कर मारते हुए आगे जाकर बिजली के पोल से टकरा गई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत, चालक फरार दुर्घटना में घायल दोनों लोगों को सीएचसी बिलरियागंज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रामजतन यादव को मृत घोषित कर दिया। रामजनक को हॉयर...