कन्नौज, अप्रैल 28 -- 19 अप्रैल की शाम एक दर्दनाक हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना को लेकर परिजनों ने आरोपित कार चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर कोतवाली के गांव मानपुर निवासी भगवान दीन ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसकी माता सुखरानी 19 अप्रैल को सायं करीब 4 बजे जलालपुर ठकुरन से वापस घर लौट रही थीं। जैसे ही वह हाईवे बाइपास रोड पार कर रही थीं, तभी कानपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सुखरानी की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- हादसे के पांच दिन बाद कार चालक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। शव का पोस्टमार्टम 20...