देहरादून, मई 4 -- प्रेमनगर पांवटा हाईवे पर एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने आगे चल रही कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक अधिवक्ता और उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आरोपी कार की मौके पर गिरी नंबर प्लेट के आधार प्रेमनगर थाना पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजय विहार डाकरा बाजार निवासी बलवीर सिंह रावत ने प्रेमनगर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि बीती एक मई की रात करीब 2:15 बजे उनका बेटा अधिवक्ता महाजन सिंह रावत और भांजा प्रियंक ठाकुर कार से सदरपुर सेलाकुई से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ठाकुरपुर चौक के पास पीछे से आ रही एक बेकाबू इनोवा ने उनकी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार तो क्षतिग्रस्त हुई, महाजन और प्रियंक ठाकुर भी घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक अपनी इनोवा कार समेत मौके...