हमीरपुर, अप्रैल 22 -- राठ, संवाददाता। चचेरी बहन की शादी के लिए लहंगा बुक कराने चचेरे भाई-बहन के साथ राठ आ रही गोहांड ब्लाक के सचिव की पुत्री की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव के देवीदीन कुशवाहा ने बताया कि वह गोहांड ब्लॉक में सचिव है। उसकी 26 वर्षीय पुत्री रागिनी उरई से बीएड फाइनल करने के बाद टीईटी की तैयारी कर रही थी। घर में उसके चाचा रामकिशन की पुत्री अनीता की शादी है और बारात 25 अप्रैल को लहचूरा बांध से आनी है। यह भी पढ़ें- कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार सौ मीटर घसीटा, दोनों की गई जान शादी होने से घर में हंसी-खुशी का माहौल था। शादी के लिए रागिनी अपनी चचेरी बहन 19 वर्षीय नीलम और मझगवां थानाक्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.