रामपुर, मार्च 17 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम को एक कार की टक्कर से लखीमपुर के युवक की मौत हो गई। जबकि,उसका साथी घायल हो गया। दोनों बाइक पर सवार होकर घर से दिल्ली जा रहे थे। तभी शहजादनगर जीरों पाइंट पर हादसा हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। लखीमपुर जिले के पसीगवां के बढ़वारी उदय गांव निवासी शोभित शुक्ला अपने साथी दिपांशु मिश्रा के साथ बाइक पर सवार होकर घर से दिल्ली जा रहा था। जैसे की उनकी बाइक शहजादनगर जीरों पाइंट के पास पहुंची तो एक कार ने टक्कर मार दी।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एंबुलेंस के चालक प्रदीप कुमार और ईएमटी दीपक कुमार दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर चिकित्सक ने शोभित शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। शहजादनगर थाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.