इटावा औरैया, फरवरी 27 -- इटावा। सहसों थाना क्षेत्र के अजीत की गड़िया मोड़ के पास बिठौली मार्ग पर गुरुवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। औरैया जिले के हनुमान नगर निवासी 55 वर्षीय रणवीर सिंह उर्फ मुन्ना पुत्र होम सिंह गुरुवार रात हनुमंतपुरा बदनपुरा निवासी सढ़वाई राजेंद्र सिंह से मिलकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अजीत की गड़िया मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रणवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्ट ने मृत घोषित कर दिया। रणवीर सिंह सेना से सेवानिवृत्त थे और वर्तमान में पाता प्लांट स्थित गेल इंडिया में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.