कार की टक्कर से राहगीर की मौत
नोएडा, जून 22 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नवादा गोलचक्कर के समीप तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बेटे ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव उजनेड़ी, जिला हमीरपुर के रहने वाले 50 वर्षीय महेंद्र प्रसाद 17 जून को नवादा गांव के समीप शनि मंदिर के सामने से सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच एक बेकाबू कार ने महेंद्र प्रसाद को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। उसी कार से घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में महेंद्र प्रसाद के बेटे भूपेंद्र सिंह की शिकायत पर आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.