बाराबंकी, मार्च 14 -- बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र में दादरा चौराहा के पास गुरुवार की देर रात कार चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। राजस्थान के जिला अजमेर के थाना पीसांगन के गांव सरसरी निवासी पप्पू उर्फ लाल चंद गुर्जर (43) पुत्र स्व. प्रहलाद अपने भतीजे राजू के साथ ट्रक पर चलते थे। पप्पू ट्रक पर क्लीनर थे। राजू मथुरा के कोसी क्षेत्र से ट्रक पर तारकोल लाद कर गुवाहाटी जा रहे थे। बुधवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे उन्होंने लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर सफदरगंज थाना क्षेत्र में दादरा चौराहा के पास अपने ट्रक को रोका था। पप्पू ट्रक से उतर कर सड़क पार करने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में पप्पू गंभीर रूप...