गाजीपुर, मई 1 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर गांव में शुक्रवार सुबह शहीद विनोद राजभर स्मृति द्वार के समीप गाजीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया कार ने राजमिस्त्री को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल मऊ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार भड़सर निवासी 52 वर्षीय अजय प्रजापति पुत्र स्व. संपत प्रजापति अपने घर से मलेठी गांव में राजमिस्त्री का काम करने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत, चालक फरार इसी दौरान भड़सर गांव में शहीद विनोद राजभर स्मृति द्वार के समीप गाजीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने राजमिस्त्री को पीछे से टक्कर मार दी। ...