लखनऊ, जून 21 -- सुलतानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से पैदल गुजर रहे राजगीर अंगद रावत (58) की मौत हो गई। चालक कार समेत मौके से भाग निकला। कोडरा गांव निवासी अंगद रावत (58) की तबियत खराब है। वह बेटे अयोध्या प्रसाद के साथ रविवार को चांद सराय स्थित निजी अस्पताल ले रहे थे। घर से निकलकर वह काजीखेड़ा मोड़ के पास पैदल जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से अंगद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अयोध्या प्रसाद ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में घटना कैद है। गोसाईंगंज पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...