लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ,संवाददाता। कृष्णानगर स्थित शनिदेव मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गए। घायल के पिता ने हादसे के तीन हफ्ते बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।आशियाना के सेक्टर एम निवासी लालचन्द भारती ने बताया कि वह अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1 एवं सहायक नगर आयुक्त के पद से रिटायर है। बीते 1 जून को उनका बेटा चन्द्रांशु बाबू उर्फ राजन दोपहर आलमबाग चुंगी स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी कृष्णा नगर स्थित शनिदेव मंदिर के पास बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद परिजन मेदान्ता अस्पताल ले गए। घायल के पिता ने कृष्णानगर थाने मे लिखित शिकायत की। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि पिता...