गाज़ियाबाद, मई 31 -- लोनी, संवाददाता। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने घर के सामने गली में ठेली खड़ी रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक के दोनों पैर की हड्डी टूट गई। परिजन ने पीड़ित को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की बेहटा हाजीपुर हनुमान वाटिका कॉलोनी में रहने वाले राजीव रहते हैं। उनकी पत्नी बबीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति चाइनीज फूड की ठेली लगाते हैं।

घटना का विवरण 17 मई की रात दस बजे पति राजीव ठेली लेकर घर पहुंचे और गली में घर के पास खड़ी करने लगे।

हादसे के परिणाम तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राजीव के दोनों पैर टूट गए। घटना घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वह पुलि...