गोंडा, मई 6 -- गोण्डा। कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद खुशियों से भरे घर में मातम पसर गया। खरगूपुर ग्राम पंचायत के मजरा अवरता निवासी 25 वर्षीय राम प्रताप सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह की मंगलवार देर रात कार की टक्कर से मौत हो गई। बताया जाता है कि राम प्रताप अपनी बहन की शादी के निमंत्रण (न्योता) बांटकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नकहा गांव के पास चौराहे पर पहुंचे, तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला मुख्यालय स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- शादी समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत परिजन उन्हें लेकर लखनऊ जा ही रहे थे कि रास्ते में ही उनकी सांसें थम गई। घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.