कार की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी व बच्ची घायल
मैनपुरी, जून 24 -- दन्नाहार थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद सैफई पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। मंगलवार को ही दन्नाहार पुलिस ने कार चालक के खिलाफ टक्कर मारने का मुकदमा दर्ज किया। आरोपी मौके पर कार छोड़कर भाग गया है। पुलिस चालक को तलाश कर रही है। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बांक निवासी जगमोहन पुत्र जंगबहादुर सिंह ने दन्नाहार पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका भाई संदीप कुमार 22 जून की रात केसी मैरिज होम कुचेला से अपनी बाइक द्वारा पत्नी सोनाली, पुत्री किट्टू के साथ लौट रहा था। जैसे ही वह कीरतपुर बरनाहल मार्ग पर संतोष फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रही कार संख्या एचआर 55एआर 9178 के चालक ने कार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे संदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.