इटावा औरैया, जून 28 -- भरथना। पाली खुर्द निवासी सूरेंद्र बाबू ने बताया कि वह अपने बेटे अमरेंद्र सिंह के साथ बाइक से गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे। सुजीपुर गांव के पास बाइक सड़क किनारे खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार कार ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में अमरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- युवक की सड़क हादसे में गई जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...