हरदोई, अक्टूबर 4 -- कछौना, संवाददाता। कोतवाली के निकट लखनऊ हरदोई पलिया नेशनल हाई वे पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्ध माँ समेत उसका बेटा घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया। रविवार की देर शाम ग्राम पंचायत पतसेनी देहात के भवानीपुर निवासी प्रकाश (45) अपनी माँ घनकोरा (65) को लेकर भीरीघाट एक निजी चिकित्सक के यहां दवा लेने आये थे। इसी बींच लखनऊ हरदोई मार्ग पर सड़क क्रॉस करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों समेत परिजनों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल मां एवं बेटे को स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया। चिकित्सक डॉक्टर सौरभ कुमार ने धनकोरा को गम्भीर अवस्था मे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिं...