पीलीभीत, मार्च 1 -- थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी ट्रांसपोर्ट नगर निवासी बिरजू पुत्र मेवाराम ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे उसका दामाद सागर पुत्र जितेंद्र निवासी ग्राम मोहल्ला गड़ा कॉलोनी थाना कैंप जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड बाइक से पुरनपुर पीलीभीत रोड पर पीलीभीत की तरफ जा रहा था। थाना गजरौला क्षेत्र के ख़ारजा पुल के निकट पीछे से आ रहे कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाकर बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी उसकी पत्नी चिन्नर और दामाद सागर के चोट आई। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...