फिरोजाबाद, मार्च 30 -- रामगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अपनी बेटी के साथ जा रही महिला मजदूर को कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी बाल-बाल बच गई। रहमानिया स्कूल के पास हबीबगंज निवासी 50 वर्षीय सरबरी बेगम पत्नी अब्दुल जब्बार कारखानों में भगार बीनने का काम करती थी। सोमवार सुबह आठ बजे अपनी पुत्री साबरा के साथ हाथ पकड़कर काम पर जा रही थी। लालपुर चौराहा के निकट शराब ठेका के सामने सड़क पार करते समय तेज गति से आ रही कार ने उसमें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पुत्री बाल-बाल बच गई। हादसा होते ही आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस बीच चालक कार लेकर भाग गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...