गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- मोदीनगर। नगर की गोविंदपुरी कॉलोनी में तेज रफ्तार कार ने बुलेट में टक्कर मार दी, जिस कारण बुलेट सवार युवक घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मानवतापुरी कॉलोनी निवासी अंश चिकारा सोमवार रात बुलेट से किसी काम से जा रहे थे। जब वह गोविंदपुरी कॉलोनी में विवेकांनद चौक के पास पहुंचे तो कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेट क्षतिग्रस्त हो गई और युवक घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...