प्रयागराज, मार्च 5 -- झूंसी। इसीपुर गांव के पास बुधवार रात सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। 71 वर्षीय चंद्रकली पास के एक शादी समारोह से घर लौट रही थीं। सड़क पार करते समय सहसों की ओर से आ रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। मृतका के पुत्र रंजीत कुशवाहा की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...