लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- कोटवारा रोड पर हुई एक सड़क दुर्घटना में कार की टक्कर से बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक 8 वर्षीय बालक भी शामिल है। बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखरावां निवासी 62 वर्षीय रामचंद्र उनकी 60 वर्षीय पत्नी माया, सुमित कुमार का 8 वर्षीय पुत्र आर्यन और सियाराम पुत्र अनुपम एक ही बाइक पर सवार होकर किसी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे गोला के निकट कोटवारा रोड पर एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को तत्काल सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में चार लोग घायल यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में चार घायल, एक की हालत गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...