प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 3 -- कुंडा। बाघराय बाजार निवासी 60 वर्षीय नागेन्द्र कुमार शुक्ल उर्फ गुड्डू शुक्ल अपनी 20 वर्षीय पौत्री स्वाती शुक्ला के साथ मोपेड से कहीं जा रहे थे। बिहार ब्लॉक के सामने पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाबा और पौत्री दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी भेजा। प्राथमिक इलाज के बाद भी दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाबा-पौत्री घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...