चंदौली, मार्च 28 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मालवीय पुल पर शुक्रवार की सुबह कार की टक्कर से ऑटो चालक सहित पांच यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस एवं यातायात पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को सड़क से हटवाया और घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। मुगलसराय कोतवाली मढ़िया गांव निवासी 22 वर्षीय विकास पटेल अपने ऑटो में पड़ाव चौराहे से मैदागिन के लिए सवारी बैठाकर जा रहा था। वह जैसे ही मालवीय पुल पर पहुंचा वाराणसी से पड़ाव की ओर अपने कार से पश्चिम बंगाल निवासी पार्थव सेन गुप्ता अपनी पत्नी और बच्चों के साथ विश्वनाथ मंदिर कर लौट रहा था। इसी दौरान ओवरटेक के दौरान कार से आटो टकरा गया।इस दौरान बाइक सवार चौरहट निवासी 28 वर्षीय नेहाल अहमद, और दुलहीपुर निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद शोएब के अलावा ऑटो चालक ...