उरई, जून 26 -- माधौगढ़। रामपुरा थाना क्षेत्र के नगर उमरी में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छह साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार दंपति व महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। ग्राम मिर्जापुरा जागीर निवासी पूर्व प्रधान प्रताप के पुत्र लोकेन्द्र अपने परिवार के साथ जालौन देवी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी पूजा, भीमा पत्नी दशरथ और भाई गंधर्व की 6 वर्षीय पुत्री प्रज्ञा सवार थी। जैसे ही वे उमरी स्थित जिला परिषद विद्यालय के पास मोड़ पर पहुंचे, उमरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से मासूम प्रज्ञा...