कार की टक्कर से बाइक सवार साले बहनोई जख्मी
कौशाम्बी, मई 16 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के तरना गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उसके घर पर बधाई पूजन का कार्यक्रम था। भाई के दामाद राजेश निवासी पहाड़पुर थाना पिपरी व भतीजा नवल बाइक से पूजन सामग्री लेने कटरा चौराहा जा रहे थे। चौराहा के करीब ही विपरीत दिशा से आई कार ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार साले-बहनोई को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की कार समेत तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायलों के मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.