गंगापार, मार्च 16 -- लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक रिटायर्ड फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंधियारी मजरा पाठक का पूरा निवासी 55 वर्षीय रज्जन फौजी पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल सोमवार को अपने घर से बाइक से निकले थे। जैसे ही वह प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाठक का पूरा गांव के सामने पहुंचे, तभी लालगोपालगंज से प्रयागराज की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद रज्जन फौजी बाइक समेत डिवाइडर से टकरा गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए। दुर्...