उन्नाव, फरवरी 27 -- चकलवंशी। हसनगंज में मोहिनी खेड़ा गांव के रहने वाले सागर पुत्र राम बिलास गुरुवार रात बाइक से खेत पर फसल देखने के लिए जा रहा था। इसी बीच अकबरपुर रसूलपुर बकिया संपर्क मार्ग पर प्राथमिक स्कूल के पास पहुंचा ही था। तभी अनियंत्रित कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...