शामली, नवम्बर 25 -- एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह चकनाचूर हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया मुजफ्फरनगर निवासी शमशाद का पुत्र नदीम उम्र करीब 25 वर्ष अपनी बाइक से कांधला आ रहा था। इस दौरान एक कार बहुत तेज गति से आ रही थी। और अचानक अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। जिसमे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और भीड़ जमा हो गई। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया परिजनों का मामले की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि घायल या उसके परिजनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.