कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर
कुशीनगर, मई 14 -- अहिरौली बाजार, हिन्दुस्तान संवाद।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के हाटा-पिपराइच मार्ग पर स्थित मझना के पास बुधवार को कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भिजवाया तथा कार को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया।थाना क्षेत्र के ग्राम भलुही निवासी राधेश्याम सिंह (47) पुत्र रामहरख सिंह किसी कार्य से बाइक से अहिरौली बाजार गए थे। वापस घर लौटते समय जैसे ही वह मझना के पास पहुंचे, तभी हाटा की तरफ से आ रही कार से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इसकी सूचना अहिरौली बाजार पुलिस तथा परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल राधेश्याम सिंह को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.