चित्रकूट, मार्च 5 -- चित्रकूट। संवाददाता कर्वी कोतवाली क्षेत्र के चुनहा पुरवा के पास बुधवार की देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसका साथी किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने युवक की मौत को लेकर डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। आक्रोशित परिजनों ने सपा नेताओं के साथ मिलकर जिला अस्पताल गेट पर शव रखकर जमकर हंगामा काटा और धरना दिया। सूचना पाकर पहुंचे एडीएम व एएसपी ने कार्रवाई का भरोसा देकर हंगामा शांत कराया।इटरौर भीखमपुर निवासी रसिक लाल का 20 वर्षीय बेटा गोलू उर्फ शैलेंद्र सिंह गांव के ही अपने दोस्त 15 वर्षीय मंजीत के साथ बाइक से बुधवार की देर रात करीब 10 गांव से कर्वी आने के लिए निकला था। चुनहा पुरवा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों ल...